Online Goa Ration Card List – ऑनलाइन गोवा राशन कार्ड की सूची, गोवा की बीपीएल सूची, गोवा एपीएल सूची, गोवा बीपीएल सूची की जांच कैसे करें, ऑनलाइन गोवा राशन कार्ड सूची, गोवा बीपीएल सूची, गोवा में राशन कार्ड का विवरण,गोवा बीपीएल सूची 2017 -18
प्रिय पाठकों नमस्कार, इस लेख में हम आपको यह बताएँगे की किस प्रकार आप गोवा की राशन कार्ड सूची वो भी घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से चेक कर सकते हैं। इस सूचि में किस प्रकार आप अपना या अपने परिवार के अन्य सदस्यों का नाम भी देख सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें। लेख पढ़ने के बाद भी अगर आपको किसी प्रकार की समस्या या संदेह हो तो आप बेझिझक निचे कमेंट कर सकते हैं। हम जल्दी ही आपकी मदद करेंगे। धन्यवाद !
Online Goa Ration Card List
गोवा राशन कार्ड सूची
राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो बीपीएल परिवारों के गरीब लोगों को सस्ती दरों पर अनाज पाने में सक्षम बनाता है। इसके माध्यम से, वे अपनी आजीविका चलाने के लिए भोजन प्राप्त करते हैं। वे सस्ती दरों पर गेहूं, चावल, चीनी प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा,राशन कार्ड का इस्तेमाल निवास प्रमाण, पहचान प्रमाण के रूप में भी किया जा सकता है। यदि आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है लेकिन आपको यह पता नहीं है कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं। तो फिर, चिंता मत कीजिये। इस लेख में हम आपको यह बताएँगे कि गोवा राशन कार्ड की सूची कैसे जांचनी है और राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे खोजना है।
गोवा राशन कार्ड सूची | www.goacivilsupplies.gov.in
ऑनलाइन गोवा राशन कार्ड सूची की जांच कैसे करें
- सबसे पहले, इस लिंक GOA NFSA/NON NFSA RATION CARD LIST पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद, एक नई विंडो खुल जाएगी। इस विंडो में आपको अपने जिले के अनुसार राशन कार्ड की एक सूची मिलेगी। इसमें आपको अपने जिले का चयन करना होगा। उदाहरण के लिए,हमने यहां पहला विकल्प चुना है।
- जिले पर क्लिक करने के बाद जो पृष्ठ खुलेगा उसमें आपको अपना तुलका / तहसील चुनना होगा। उदाहरण के लिए, मैंने यहां पहला विकल्प चुना है।
- तालुका /तहसील के विकल्प पर क्लिक करने के बाद जो पेज खुलेगा उसमें आपको अपने गांव की राशन कार्ड सूचि मिल जाएगी। इस सूचि की मदद से आप अपने गांव का चयन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए हम यहां पहला विकल्प चुन रहे हैं।
- अपने गांव का चयन करने के बाद आपको अपने गांव से संबंधित सभी राशन कार्डों की सूची मिल जाएगी। आप अपने परिवार के नाम / कार्ड के प्रकार / एफपीएस कोड / एफपीएस मालिक का नाम / एफपीएस शॉप नाम के माध्यम से राशन कार्ड खोज सकते हैं। इसके बाद आरसी नंबर पर क्लिक करने के बाद, आपको अन्य जानकारी भी मिल जाएगी। उदाहरण के लिए हम यहां पहला विकल्प चुन रहे हैं।
- जो पेज खुलेगा उसमें आपको अपने राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी। इसमें आप आसानी से अपने राशन कार्ड की पहचान कर सकते हैं। जैसा कि आप नीचे दी गई छवि में देख सकते हैं।
Online Goa Ration Card List
The post गोवा राशन कार्ड सूची – www.goacivilsupplies.gov.in appeared first on KhojGuru.