Jharkhand Ration Card List – ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड सूची, झारखंड बीपीएल सूची, झारखंड बीपीएल सूची की जांच करें, झारखंड बीपीएल सूची 2017-18, ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड की सूची, झारखण्ड बीपीएल सूची, झारखंड एपीएल सूची, झारखंड में राशन कार्ड का विवरण,
प्रिय पाठकों नमस्कार, इस लेख में हम आपको ये बताएँगे कि किस प्रकार आप झारखंड के राशन कार्ड सूची वो भी घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से किस प्रकार चेक कर सकते हैं। आप इस सूचि में अपना या अपने परिवार के अन्य सदस्यों का नाम किस प्रकार देख सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए आप इस लेख को पूरा पढ़ें यदि लेख को पढ़ने के बाद भी आपको किसी प्रकार की समस्या या संदेह हो तो बेझिझक आप टिप्पणी कर सकते हैं हम शीघ्र ही आपकी मदद करेंगे धन्यवाद!
Jharkhand Ration Card List
ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड सूची
राशन कार्ड एक आवश्यक सरकारी दस्तावेज है जिसका इस्तेमाल कई उद्देश्यों के लिए किया जाता है। राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को कम दरों पर अनाज प्रदान करना है जो कम कीमत पर अनाज नहीं खरीद सकते हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि ‘हमारे देश में कोई भी बी भूखा न रहे,।
समाज के पात्र जरूरतमंद और गरीब परिवारों को यह राशन कार्ड दिया जाता है, अर्थात समाज के गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) की श्रेणी के लोगों को यह दिया जाता है। राशन कार्ड के कई उपयोग हैं, जैसे कि यह एक निवास का प्रमाण भी है और स्कूलों और कॉलेजों में शुल्क में छुट के लिए विभिन्न स्थानों पर इसकी मांग की जाती है और नए बिजली कनेक्शन के आवेदन के समय भी इसकी मांग की जा सकती है।
झारखण्ड राशन कार्ड सूची | www.aahar.jharkhand.gov.in
यदि आप झारखंड में रह रहे हैं और आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आपको अभी भी यह नहीं पता है कि आपका राशन कार्ड बना है या नहीं। तो आप इस लेख के माध्यम से झारखंड राशन कार्ड सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को पढ़ें –
Jharkhand Ration Card List
ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड सूची की जांच कैसे करें
- सबसे पहले, आहार झारखंड की आधिकारिक वेबसाइट यानी http://aahar.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद, कर्सर को कार्डधारक पर ले जाएं, फिर एक ड्रॉप-डाउन मेनू खुल जाएगा जैसा कि नीचे की चित्र में दिखाया गया है। अपने ड्रॉप-डाउन मेनू में, आपको रशनकार्ड विवरण पर क्लिक करना होगा।
- या
- आप सीधे RATION CARD LIST इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- उसके बाद, एक नई विंडो खुल जाएगी जो कि नीचे दी गई चित्र में दिखाया गया है। इस विंडो में, आपको अपना जिला और ब्लॉक भरना होगा। इसके बाद,आपको ग्राम / वार्ड और डीलर विकल्पों में से एक का चयन करना होगा और जानकारी भरनी होगी और राशन कार्ड का चयन करना होगा। उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। यदि आपने अपने राशन कार्ड में संशोधन करने के लिए आवेदन किया है, तो आप अपने राशन कार्ड का नंबर लिखकर भी खोज सकते हैं। उदाहरण के लिए, मैंने सभी विकल्पों में पहला विकल्प चुना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद वो पेज खुल जाएगा जिस पर आपको सभी राशन कार्डों की सूची मिलेगी। आप अपना नाम या अपने पिता / पति के नाम के द्वारा राशन कार्ड की खोज कर सकते हैं और आरसी नंबर पर क्लिक करने के बाद, आपको अन्य जानकारी भी मिल जाएगी। उदाहरण के लिए, मैंने यहां पहला विकल्प चुना है।
- राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करने के बाद, जो पृष्ठ खुलेगा उसमें आपके अपने राशन कार्ड से संबंधित सभी सूचनाएं होंगी। आप आसानी से अपने राशन कार्ड की पहचान कर सकते हैं। जैसा कि आप नीचे चित्र में देख सकते हैं।
The post झारखण्ड राशन कार्ड सूची – www.aahar.jharkhand.gov.in appeared first on KhojGuru.